फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गाजीपुर के एसपी सिटी की जमीन महिला ने कराई अपने नाम

गाजीपुर के एसपी सिटी की जमीन महिला ने कराई अपने नाम

Thu, 30 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर के एसपी सिटी की जमीन महिला ने कराई अपने नाम
वाराणसी। गाजीपुर के एसपी सिटी प्रदीप कुमार की औढ़े स्थित पुश्तैनी जमीन एक महिला ने राजस्व विभाग की मिलीभगत से अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा ली। एएसपी प्रदीप कुमार की तहरीर पर बुधवार को कैंट थाने में कबीरचौरा की गीता देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार, उनका परिवार ककरमत्ता क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में रहता है और रोहनिया थाना अंतर्गत औढ़े गांव में 0.132 हेक्टेयर जमीन में उनका पुश्तैनी मकान है। उनके पिता की मृत्यु के बाद जून, 2018 में उनकी पुश्तैनी जमीन गीता देवी ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा ली। एएसपी के अनुसार, गीता देवी ने बैनामा से संबंधित जो कागजात लगाए हैं, उनमें उसका पूरा पता नहीं है। उनके पिता और गवाहों के दस्तखत भी नहीं हैं। जिन्हें गवाह बताया गया है कि उनकी मौत उनके पिता से भी पहले हो चुकी है। उस जमीन पर न तो गीता देवी का कब्जा है और न उसे गांव का कोई व्यक्ति जानता है। जमीन उनके कब्जे में है और वहां बागवानी की गई है।
विज्ञापन

एएसपी ने आशंका जताई है कि उनकी जमीन हड़पने की नीयत से किसी भूमाफिया ने गीता देवी के नाम से यह साजिश रची है। उन्होंने पुलिस से जांच कर गीता देवी के साथ ही जमीन हड़पने की साजिश में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed