{"_id":"5ceef40abdec22074e013e3b","slug":"15591639617-varanasi-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटा हवा में अटकी रही यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटा हवा में अटकी रही यात्रियों की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुधवार रात 9:25 बजे उड़ान भरने के बाद स्पाइस जेट एयरलाइंस के विमान एसजी 2420 में खराबी आ गई। पायलट को इसकी जानकारी हुई तो उसने एटीसी को सूचना देकर विमान वापस उतारने की अनुमति मांगी। तैयारी पूरी नहीं होने के कारण विमान करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। 10:35 बजे इस विमान की वापस लैंडिंग हो सकी। इस दौरान 90 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।
बाबतपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के विमान ने दिल्ली जाने के लिए बुधवार रात 9:25 बजे उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद पायलट को विमान में खराबी का पता चला। उसने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी और विमान वापस उतारने की अनुमति मांगी। इससे एयपोर्ट पर हड़कंप मच गया और विमान की लैंडिंग की तैयारी होने लगी। इस बीच विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा। उधर, यात्रियों को जब विमान में खराबी का पता चला तो उनकी सांसें अटक गईं। रात करीब 10:35 विमान को लैंडिंग की अनुमति मिली। विमान सकुशल लैंड होने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों को उतारकर मुख्य टर्मिनल भाव में बैठाया गया, जहां यात्रियों ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों के साथ जमकर नोकझोंक और हंगामा किया। देर रात तक इंजीनियर विमान ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन खराबी दूर नहीं हो पाई थी।