फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवक की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस जागी, 201 मालवाहकों का चालान

युवक की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस जागी, 201 मालवाहकों का चालान

Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस जागी, 201 मालवाहकों का चालान
वाराणसी। लोहता क्षेत्र में नो इंट्री में घुसे ट्रक से कुचल कर हुई युवक की मौत के बाद मंगलवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस की नींद टूटी। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने सुबह पांच बजे से नौ बजे तक 201 भारी मालवाहकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लाख दो हजार रुपया शमन शुल्क वसूला। एसपी ट्रैफिक ने यातायात निरीक्षकों से कहा है कि नो इंट्री के दौरान किसी भी सूरत में शहर में मालवाहक प्रवेश न करने पाएं।
विज्ञापन

नो इंट्री के बावजूद सोमवार की रात मोहनसराय से अकेलवा की ओर जा रहे ट्रक ने लोहता क्षेत्र में बारात में शामिल एक युवक को कुचल दिया था। हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने युवक की मौत के लिए पुलिस को कसूरवार ठहराया था। घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह से नाराजगी जताई तो मंगलवार की सुबह आननफानन में नो इंट्री के बावजूद शहर में घुसे भारी मालवाहकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। बता दें कि नो इंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं के खतरे के साथ ही भीषण जाम लगता है। इसके साथ ही पेयजल और सीवर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, इसके बावजूद भी पुलिस सख्त रुख अख्तियार करती नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed