फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीआरपीएफ के जवान ने गंगा में लगाई छलांग

सीआरपीएफ के जवान ने गंगा में लगाई छलांग

Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान ने गंगा में लगाई छलांग
वाराणसी। चंदौली जिले के साहूपुरी स्थित 148 बटालियन सीआरपीएफ में तैनात अविनाश सिंह (30) ने सोमवार रात राजघाट स्थित मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जवान को रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अविनाश के पिता के अनुसार, बटालियन के हवलदार मेजर की प्रताड़ना से आजिज आकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, बटालियन के कमांडेंट ने आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत चंबा गांव निवासी अविनाश साहूपुरी स्थित सीआरपीएफ की बटालियन में कांस्टेबल पद पर तैनात है। अविनाश की पत्नी आरती और बेटा अमन गांव में रहते हैं। अविनाश के पिता शमशेर बहादुर सिंह के अनुसार, उनका बेटा प्रत्येक शनिवार को घर आता है। सोमवार को अविनाश ड्यूटी पर गया और शाम को कैंप से लौटते समय मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा दी। शमशेर के अनुसार, अविनाश को उसकी बटालियन का हवलदार मेजर लगातार प्रताड़ित कर रहा है। तरह-तरह के आरोपों में फंसाने की बात कह कर निलंबित कराने की धमकी देता रहता है। इससे परेशान होकर अविनाश ने गंगा में छलांग लगाई। उधर, साहूपुरी सीआरपीएफ के कमांडेंट राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि अविनाश उनके ही ऑफिस में रहता है। प्रताड़ना जैसी कोई बात कभी सामने नहीं आई। यह आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

पहले इलाज का खर्च उठाने को कहा, फिर बोले बाद में देंगे
अविनाश के पिता शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि उनके बेटे के गंगा में छलांग लगाने की जानकारी मिलने पर सीआरपीएफ के अधिकारी आए और उपचार का पूरा खर्च भुगतान करने को कहा। इसके बाद उन्हें कॉल कर कहा गया कि अविनाश के उपचार में जो खर्च आए उसे अभी दे दें, बाद में सीआरपीएफ की ओर से भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed