{"_id":"5cec46e3bdec2207315b6e6e","slug":"15589885648-varanasi-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करने में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग करने में लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) की ओर से लापरवाही बरती गई। नतीजतन सोमवार को आननफानन 13 थानेदार और 44 चौकी प्रभारियों को रस्सा थमाकर प्रधानमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से विश्वनाथ मंदिर तक ले जाया गया। काफिला वापस होने पर भी यही व्यवस्था अपनाई गई। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नियम है कि वह जिस रास्ते से गुजरें, उस सड़क के दोनों तरफ और डिवाइडर के कट्स पर बैरिकेडिंग की जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न हो। बैरिकेडिंग का काम पीडब्लूडी की ओर से किया जाता है, मगर पुलिस लाइन से विश्वनाथ मंदिर के बीच कई जगह बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। पीडब्लूडी की इस लापरवाही पर जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ नहीं सूझा तो आननफानन 13 थानेदारों और 44 चौकी प्रभारियों को सिपाहियों के साथ रस्सा थमा कर बैरिकेडिंग की जगह लगाया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के नियम-कायदे पूरी तरह से सुस्पष्ट हैं। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही समझ से परे है। सही तरीके से बैरिकेडिंग न किए जाने के कारण थानेदारों और चौकी प्रभारियों को रस्सा थमा कर तैनात करना पड़ा।