{"_id":"5cec46e0bdec2207194b1139","slug":"155898856017-varanasi-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद भी नहीं मिली मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद भी नहीं मिली मार्कशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी हुए एक महीने हो गए, लेकिन अब तक कॉलेजों में मार्कशीट नहीं पहुंच पाई है। छात्र-छात्रा कॉलेज जा रहे हैं लेकिन मार्कशीट का वितरण कब से होगा, कोई सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। ऐसे में वे छात्र सबसे अधिक परेशान हैं, जिन्हें स्नातक या किसी अन्य कोर्स में प्रवेश लेना है।
बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में बने 151 केंद्रों पर हाईस्कूल, इंटर के 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 16 फरवरी से 28 फरवरी तक हाईस्कूल और दो मार्च तक इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। बोर्ड की ओर से 27 अप्रैल को ही इस बार परिणाम घोषित कर दिया गया था।
स्नातक में प्रवेश के लिए कुछ विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा होती है, लेकिन अधिकांश ऐसे कॉलेज होते हैं, जहां मेरिट से दाखिले की व्यवस्था है। ऐसे में छात्रों को अगर समय से मार्कशीट नहीं मिल पाई तो उनके सामने प्रवेश का संकट खड़ा हो सकता है।