{"_id":"5cec46d3bdec2207150693ba","slug":"155898854710-varanasi-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सरायनंदन इलाके में पेयजल की किल्लत से जूझ रही महिलाएं सोमवार को सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद के घर के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बता दें कि पिछले एक माह से सरायनंदन, दशमी, बैरबनवा, सुकुलपुरा, गायत्रीनगर, कोहरान बस्ती, केदारनगर में कभी-कभी ही पानी की सप्लाई होती है।
बैरबनवा, कोहरान बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि पेयजल की पाइप लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन पानी की एक बूंद तक मयस्सर नहीं हुई है। आलम यह है कि हर महीने जल संस्थान का बिल समय से पहुंच जाता है। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई दिनों से पानी की समस्या हम लोग झेल रहे हैं। इसकी शिकायत जल संस्थान के महाप्रबंधक व जनप्रतिनिधि से की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में हम लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद संजय गुप्ता के आवास पर घेराव किया है। पार्षद के नहीं मिलने पर मंगलवार को आंदोलन की चेतावनी देकर सभी महिलाएं वापस चली गईं। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी उपाध्याय, रामदुलारी, राजदेव मिश्रा, ऊषा देवी, अजय वर्मा, आरती गुप्ता, ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रही।