{"_id":"5cec46cfbdec22077e09c4dd","slug":"15589885444-varanasi-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों को गति देने के लिए कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों को गति देने के लिए कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शाही नाले के कार्य में जहां-जहां अवरोध और डायवर्जन प्रस्तावित हैं उसको युद्धस्तर पर अभियान चलाकर तेज गति से कार्य को पूर्ण कराया जाएगा। काम के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान रखने की विभागीय अभियंता को भी सख्त चेतावनी दी गई है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सक्रिय हो गया है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को पीएम का दौरा समाप्त होने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन की पूरी जीपीएस मैपिंग रखे जाने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की खराबी होने पर तत्काल उसकी मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि दीनापुर एसटीपी पूरी क्षमता के साथ कार्य नहीं कर रहा है। इसमें जहां भी परेशानी आ रही है, उसे दो सप्ताह के अंदर प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। जिससे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सके। उन्होंने गिलट बाजार स्थित संत अतुलानंद के पास जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य को दो दिन के अंदर पूरा कराए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि जल निगम द्वारा कार्य पूर्ण होने पर तत्काल सड़क की मरम्मत करा दी जाए।
जल निगम के अभियंता द्वारा बताया गया कि 17 नए व पांच पुराने ओवरहेड टैंकों में पानी भरा जा रहा है। कमिश्नर ने एनएचएआई के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि रिंग रोड फेज 2 के पेंडिंग मुआवजा के प्रकरणों को निस्तारित करते हुए निर्माण कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने सेतु निगम के अभियंता को चौकाघाट-लहरतारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के साथ ही मौके पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का भी निर्देश दिया। सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, आरओबी, प्रमुख स्थलों एवं घाटों पर फ साड व हेरिटेज लाइट लगाने का कार्य भी प्राथमिकता पर कराए जाने पर जोर दिया।