फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पाइप में लीकेज से बड़ागांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक साल से जलापूर्ति ठप

पाइप में लीकेज से बड़ागांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक साल से जलापूर्ति ठप

Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
पाइप में लीकेज से बड़ागांव क्षेत्र के दर्जनों गांवों में एक साल से जलापूर्ति ठप
बड़ागांव। गर्मी के मौसम में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई ठप है। इन गांवों में विराव ग्राम सभा में बनी टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है। करीब एक साल पहले बिजली के खंभे लगाने के लिए की गई खुदाई की वजह से जल निगम का पाइप फट गई थी। तभी से जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस बीच कई बार शिकायत के बाद भी पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

बड़ागांव ब्लॉक के विराव ग्रामसभा में लगे पंप से दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई होती है। पाइप टूटने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कार्यालय परिसर में पाइप में लीकेज की वजह से जलभराव रहता है। नतीजतन, जहां पानी बरबाद हो रहा है वहीं हजारों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। गांवों में पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को हैंडपंप और कुओं का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। ऑपरेटर शिवकुमार ने बताया कि एक साल पहले बिजली खंभे के लगाने के लिए की खुदाई से पाइप फट गई थी। लीकेज की वजह से पानी नलों तक नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed