फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजनीतिक पंडितों को नकारा, आम आदमी को स्वीकारा

राजनीतिक पंडितों को नकारा, आम आदमी को स्वीकारा

Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक पंडितों को नकारा, आम आदमी को स्वीकारा
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजनीतिक पंडितों पर कटाक्ष करने के साथ ही उन्हें खारिज कर दिया। कहा, उनकी आंख अब भी नहीं खुलती तो तय मानिए कि वे अगली सदी के लिए नहीं हैं। बोले, चुनाव के नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता ही नहीं, उस दिशा में चलता भी है। यहां के लोगों ने भारत की राजनीति और समाजनीति का विराट रूप का दर्शन कराया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश में नकारात्मक धारणा बनाने वालों पर निशाना साधा और बोले, पारदर्शिता और परिश्रम दो ऐसी चीजें हैं, जिनमें हर धारणा को परास्त करने का साहस है। पारदर्शिता और परिश्रम का विकल्प नहीं है। वोट बैंक की राजनीति के लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, हमारे देश के लोकतंत्र को देश की राजनीति ने वोट बैंक के लिए कुचला गया। सामान्य वर्ग के गरीबों को आखिर कब तक इंतजार करना पड़ा। अपनी सरकार के फैसले का जिक्र कर कहा, हममें व्यवस्था सुधारने की हिम्मत है। निष्पक्ष सोच से 10 फीसदी आरक्षण दिया। देश के हर नागरिक को सुविधाएं उसका अधिकार है। व्यवस्था सुधारने में हमें नुकसान हो सकता है। मगर, उसकी चिंता किए बिना देश को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा, राजनीतिक नकारात्मकता के माहौल के कारण कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते ही अस्पृश्यता का माहौल बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति, नीति और रणनीति, पारदर्शिता और परिश्रम, वर्क एंड वर्कर हमारे पास हैं। फिर भी राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता के दो संकट हमने झेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed