{"_id":"5ce1c417bdec22075d239daa","slug":"151558299671-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से दोपहर तक मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, धूप के चलते खाली हुए मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से दोपहर तक मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, धूप के चलते खाली हुए मतदान केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दिन निकलने के साथ ही रविवार को लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सुबह सात बजे से शुरू मतदान दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया। वाराणसी संसदीय सीट पर प्रति घंटे पांच फीसदी से ज्यादा मतदान का औसत रहा। हालांकि सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक लोगों की लंबी कतार लगी और ज्यादा उत्साह दिखाया। इसके बाद तेज धूप और गर्मी के चलते मतदान केंद्रों पर वोटिंग का रुझान कम हुआ।
वाराणसी में सुबह से ही मतदान को लेकर बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह मतदान का पहला रुझान आया तो प्रदेश में सबसे ऊपर वाराणसी के मतदाता रहे। इसके बाद मतदाताओं का रुझान बढ़ता गया। दोपहर तक मतदाताओं का उत्साह देखकर प्रशासनिक महकमे में 70 फीसदी तक मतदान की उम्मीद जताई जाने लगी। हालांकि दोपहर के बाद मतदाताओं की संख्या बूथों पर कम होने लगी। दोपहर एक बजे के बाद मतदान औसत पांच फीसदी से कम हो गया। तीन बजे के बाद यह आंकड़ा साढ़े तीन फीसदी तक पहुंच गया। हालांकि अंतिम एक घंटे में पांच फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए बूथों पर कई तरह की व्यवस्थाएं की गई थीं। गर्मी और धूप के बाद भी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया।