फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   200 से ज्यादा शिव सैनिक गिरफ्तार, रिहा

200 से ज्यादा शिव सैनिक गिरफ्तार, रिहा

Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
200 से ज्यादा शिव सैनिक गिरफ्तार, रिहा
वाराणसी/रामनगर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर सोमवार को प्रतिबंध के बावजूद शृंगार गौरी का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने जा रहे 200 से ज्यादा शिव सैनिकों को भेलूपुर, दशाश्वमेध, सारनाथ और रामनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया। शिव सैनिकों को दूसरे थाना क्षेत्र में ले जाकर गिरफ्तारी के थोड़ी देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शिवसेना कार्यकर्ता रामनगर में राम जानकी मंदिर के पास एकत्रित हुए। भानु प्रताप सिंह व हरिनारायण के नेतृत्व में शिव सैनिकों का जुलूस किला रोड होते हुए शास्त्री चौक पहुंचा। इस दौरान पहले से तैनात पुलिस ने नोकझोंक के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी देने वालों में राजेश सेठ, प्रेम प्रेजापति, कन्हैया सेठ, रीता तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, राजेश, मनोज, अनिल केशरी, अजय गुप्ता, शुभम, संतोष, प्रद्युम्न आदि शामिल रहे। उधर, अस्सी तिराहा पर तकरीबन 50, गोदौलिया चौराहा पर 35 और सारनाथ थाना अंतर्गत पहड़िया क्षेत्र से 70 से ज्यादा शिव सैनिक गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed