{"_id":"5c71aee4bdec227363552090","slug":"151550954212-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी मेरे घर में बड़ागांव के थानेदार ने ताला बंद करा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी मेरे घर में बड़ागांव के थानेदार ने ताला बंद करा दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंत्री जी मेरे घर में बड़ागांव के थानेदार ने ताला बंद करवा दिया है। जिसके कारण घर में चूल्हा नहीं जल रहा है। शनिवार को पुआरी खुर्द के रहने वाले रामजीत यादव ने पीएम के संसदीय कार्यालय में सुनवाई के दौरान अपनी फरियाद कही। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने फरियादी की समस्या सुनकर थानेदार को फटकार लगाई और दोबारा ऐसा काम न करने की हिदायत दी। शनिवार को संसदीय कार्यालय में प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश पासी व अनिल राजभर ने सुनवाई की।
प्रतापपुर के रहने वाले अशोक कुमार ने आवास की मांग की। टिकरी के रहने वाले उमेश नाथ पांडेय ने बताया कि उनकी जमीन को उनका भतीजा हड़प रहा है। रमना चौकी पर तैनात एक दरोगा के शह पर फर्जी मुकदमे में फंसा रहा है। उसको जिलाधिकारी द्वारा जिला बदर भी किया जा चुका है। खोजवां के रहने वाले भानु नारायण ने बताया कि इनके मकान को क्षेत्र का रहने वाला एक दबंग पुलिसकर्मियों के मदद से कब्जा करा रहा है। रामनगर के सूगा गली के रहने वाले राजनाथ कश्यप ने बताया कि पीएम आवास पास होने के बाद भी नहीं मिल रहा है। लोहता के रहने वाले रहमान खान ने बताया कि बस्ती में जाने वाला गली सीवर के गंदे पानी से भरी रहती है। सफाई नहीं होने के कारण बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। अवलेशपुर के रहने वाले उमेश ने बताया कि मेरी जमीन पर दबंग जबरी दीवार बना रहे हैं। जिसका सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। संसदीय कार्यालय के शिवशरण पाठक ने बताया कि 63 मामले सुनवाई के लिए आए थे और उनको निस्तारित करने का आदेश दिया गया है।