फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर लगाया जाम

शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर लगाया जाम

Sat, 12 Jan 2019 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर लगाया जाम
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। बिरनो थाना क्षेत्र के बधुपुर स्थित मरदह पंप कैनाल के टैंक में शुक्त्रस्वार की शाम दुल्लापुर थाना के धर्मावत पुर गांव निवासी चंबल राम के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया राम का शव मिलने की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्त्रसेश है बधुपुर गांव में स्थित देसी अंग्रेजी और बीयर की दुकानों का हटाने की मांग को लेकर दर्जनों महिला पुरुषों ने शनिवार की सुबह गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया जाम लगाते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया सूचना मिलते ही बिरनो और दुल्लापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई लोगों को समझा बुझाकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बधुपुर गांव के दर्जनों महिला पुरुष दिन में करीब 10ऱ् 00 बजे गाँव के सामने गाजीपुर आजमगढ़ मार्ग पर उतर गए लोग शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे लोगों का कहना था गांव में स्थित देसी अंग्रेजी और बीयर की दुकान की वजह से आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है आरोप लगाया कि जिस कन्हैया का शव नहर में मिला था उसका रविवार को शराब के ठेके पर किसी से विवाद हुआ था ठेका पर आए दिन शराबी नशे में हो कर मारपीट करते रहते हैं जिससे अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लड़के तेज से नशे की जद में आ रहे हैं कहा कि शराब की दुकान को हटाने के लिए पहले भी प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से शराब की दुकानें हटाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं चेतावनी दिया यदि समय रहते दुकानों को नहीं हटाया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे जाम की सूचना मिलते ही दुल्हपुर और बिरनो पुलिस मौके पर पहुंच गई बिरनो थाना अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने डीएम तथा एसपी से पत्राचार के माध्यम से ग्रामीणों की बातों को पहुंचाने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीणों ने एक घंटा बाद 11ऱ् 00 बजे जाम समाप्त किया जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed