{"_id":"5c1bfda4bdec225726711345","slug":"151545338276-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी एकादश से जीतकर कैग दिल्ली बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी एकादश से जीतकर कैग दिल्ली बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहे अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। एक तरफा मुकाबले में कैग दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश एकादश को 3-0 से पराजित कर दो लाख रुपये की इनाम राशि पर कब्जा जमाया। उपविजेता रही उत्तर प्रदेश एकादश की टीम को एक लाख रुपये मिले। इसी के साथ यह प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
मुकाबला शुरू होने के बाद 34वें मिनट तक दोनों टीमें बढ़त बनाने के लिए एक दूसरे पर आक्रमण करती रहीं। 35वें मिनट में दिल्ली की टीम की ओर से किट वॉक ने एक गोल किया। कुछ ही देर बाद दिल्ली के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए दूसरा गोल किया। इंजरी टाइम में दिल्ली के अमरजीत सिंह ने एकल प्रयास से गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 गोल की अजेय बढ़त दिला दी। इस मैच के निर्णायक हाजी मुनव्वर, उपेंद्र शुक्ला, मनोज तिवारी और अभिषेक कुमार रहे। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में सीआरपीएफ जालंधर ने पश्चिम रेलवे मुंबई को 3-0 गोलों से पराजित कर 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। खेल के चौथे मिनट, 32वें मिनट और 69वें मिनट में तीन गोल हुए। इस मैच के निर्णायक रमेश जैसल, ओमप्रकाश गौड़, मेहरूद्दीन, धीरज कुमार रहे।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट वाराणसी परिक्षेत्र एनपी सिंह रहे। पुरस्कार वितरण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया। समापन समारोह में मोहम्मद शाहनवाज खान, मनोहर यादव, रहमत उल्लाह खां, विनोद कनौजिया के अलावा क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा, चंदन सिंह, सुनील सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा आदि रहीं। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौली पांडेय ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न दिया।