{"_id":"5bce2d13bdec2267b36ab5a3","slug":"151540238611-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएचएनसी के बैंक खाते नहीं खुले तो रोका जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीएचएनसी के बैंक खाते नहीं खुले तो रोका जाएगा वेतन
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय पोषण समिति की बैठक के दौरान वीएचएनसी के शत-प्रतिशत बैंक खाते खोले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बैक खाता खोलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है और खाता नहीं खुलने पर संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन भुगतान रोकने की चेतावनी दी है।
डीएम ने आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल रुप में विकसित करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ व सुपरवाइजर को ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और खंड विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यो को पारदर्शी तरीके से पूरा कराने को कहा। उन्होंने अगली बैठक तक 20-20 आंगनवाड़ी केंद्रों में शीघ्रता से कार्य कराकर रिर्पोटिंग किये जाने की भी हिदायत दी। गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को आयरन की गोलियां सभी केंद्रो पर उपलब्ध कराया जाय। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किये जाने के लिए अभियान चलाने और स्कूलों के खाली पड़े स्थानों पर महिलाओं के पोषण हेतु स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों की खेती कराने और सुपोषण स्वास्थ्य मेला को अच्छे तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया।