फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   म्यूजिकल नाइट में आईआईटियंस का धमाल

म्यूजिकल नाइट में आईआईटियंस का धमाल

Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
म्यूजिकल नाइट में आईआईटियंस का धमाल
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा 2018 के तहत रविवार को आयोजित म्यूजिकल नाइट में बालीवुड गीतों के साथ ही पंजाबी भांगड़ा, फ्यूजन पर भावी इंजीनियरों ने धमाल मचाया। इस दौरान जहां खेलकूद की प्रतियोगिताओं में भाग लिया वहीं स्टॉलों पर जाकर लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन

स्पर्धा का मुख्य आयोजन 26 से 28 अक्तूबर तक होगा लेकिन इसके पहले प्री इवेंट में भी कई आयोजन होते हैं। रविवार को राजपुताना ग्राउंड में शाम 6.30 बजे से रात करीब 10 बजे तक चले म्यूजिकल नाइट में छात्र-छात्रा फिल्मी गीत से लेकर हालीवुड, पंजाबी, भांगड़ा आदि पर खूब थिरके। सबसे पहले पिछले साल 2017 में हुए स्पर्धा के वीडियो रिलीज किए गए, उसके बाद स्पर्धा 2018 के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। ग्राउंड में ही दूसरी तरफ छात्र-छात्राओं की ओर से ही अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें सेल्फी प्वाइंट, लजीज व्यंजनों के स्टॉल, खेल की प्रतियोगिताओं में छात्रों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार भी दिया गया। पिछले साल म्यूजिकल नाइट से पहले हुए बवाल को लेकर इस बार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। राजपुताना हॉस्टल के पास बैरीकेडिंग से लेकर अंदर ग्राउंड तक केवल आईआईटी छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया गया। जगह-जगह पुलिस-पीएसी के साथ ही आईआईटी के सुरक्षा कर्मी, अधिकारी मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में स्पर्धा के संयोजक सौरभ कुमार मीणा, हर्षित चौधरी, भरत जैन, राहुल मीणा, इशिता हिंगर, राहुल रंजन, जतिन कपूर, हर्ष राज, सृष्टि विजय, हरीश, सक्षम, प्रानकित, यश, स्पर्श आदि की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed