फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईएमएस को एम्स जैसा बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू

आईएमएस को एम्स जैसा बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू

Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
आईएमएस को एम्स जैसा बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसा बनाने का रोडमैप तैयार है और जगह की तलाश की जा रही है। आईएमएस निदेशक सहित अन्य अधिकारियों ने सोमवार को ट्रॉमा सेंटर सहित परिसर में अन्य जगहों पर खाली पड़ी जमीनों को देखा। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सबसे पहले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ आदि के आवास बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसा बनने के बाद यहां सभी चिकित्सकीय सुविधाएं दी जाएंगी जो एम्स में मरीजों को मिल रही हैं। यहां 700 बेड और बढ़ाए जाएंगे। वहीं चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ की संख्या भी 2500 से अधिक हो जाएगी। एक साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई। सोमवार को आईएमएस के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, एम्स अपग्रेडेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. ओपी उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी जगह की तलाश करने पहुंचे। दोपहर में ट्रॉमा सेंटर के आगे खाली पड़ी जमीन को भी देखा। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि जमीन की तलाश होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed