{"_id":"5b4111134f1c1b0a278b518d","slug":"151530990867-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरियों के जत्थे में नहीं चलेगा डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरियों के जत्थे में नहीं चलेगा डीजे
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सावन के कांवरिया मेले की तैयारियों को लेकर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कांवरियों के मार्ग से लेेकर चिकित्सा तक की तैयारियों पर चर्चा की गई।
आगामी 29 जुलाई से एक महीने तक लगातार चलने वाले कांवरियां मेले की शुरुआत होगी। डीएम राजेंद्र प्रसाद के कहा कि 29 जुलाई से इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग की उत्तरी लेन पर सिर्फ कांवरियों के आने जाने की अनुमति रहेगी। इस पटरी पर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कांवरिया मेले के दौरान ध्वनिवाहक यंत्र डीजे और साउंड प्रतिबंधित रहेंगे।
गोपीगंज, औराई और ऊंज थाने पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा और रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। मदिर, मस्जिद, ढाबा और पेट्रोल पंपों पर विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया गया है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष मेला प्रारंभ होने से पहले बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगाने का काम सुनिश्चित करें। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि मेले के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम रामसिंह वर्मा, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।