{"_id":"5b2017b74f1c1bb06e8b7a6f","slug":"151528829879-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में फूट डालने की रच रहे साजिश : रामकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में फूट डालने की रच रहे साजिश : रामकिशोर
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा कार्यालय पर दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि कुछ लोग खुद घटना कराकर दूसरों पर केस दर्ज कराकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे हैं, जबकि बिंद समाज पूरी तरह सपा के साथ खड़ा है।
वह मंगलवार को प्रोफेसर कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यादव-बिंद की एकता देख विपक्षी बौखला गए हैं। आरएसएस और बीजेपी के लोग साजिश कराकर सपा में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ माह पूर्व सपा में शामिल लोग पुराने पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करेंगे तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अनुशासनहीनता करने पर कार्रवाई तय होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष उमेश बिंद ने कहा कि 10 मार्च को सपा की बैठक में जिला महासचिव के साथ राजेंद्र एस बिंद ने बदतमीजी की, उसके बाद अपने कार का शीशा खुद तोड़कर महासचिव को बदनाम किया जा रहा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी प्रदीप यादव ने जिला महासचिव के साथ अभद्रता और फर्जी मुकदमे की निंदा की।