{"_id":"5b1ec8194f1c1b614d8b5d8f","slug":"151528743961-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला महासचिव, सयुस जिलाध्यक्ष पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला महासचिव, सयुस जिलाध्यक्ष पर मुकदमा
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय बिंद कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र एस बिंद के साथ मारपीट एवं धमकी देने के आरोप में रविवार को देर रात गोपीगंज कोतवाली में सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पार्टी से तीन नेताओं के निष्कासन और फिर मुकदमे से जिले में सियासी माहौल गर्म हो गया है।
सुरियावां थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी राजेंद्र एस बिंद ने रविवार को गोपीगंज कोतवाली में तहरीर दी थी कि सपा कार्यालय में बैठक के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जबकि गोपीगंज जाते समय थानीपुर के पास उनके चार पहिया वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। साथ ही मारा-पीटा भी गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सपा जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, सयुस जिलाध्यक्ष मनोज यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि राजेंद्र एस बिंद ने कुछ माह पूर्व ही सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए थे, जिसका विरोध पार्टी के अंदरखाने में कई दिनों से चल रहा था। रविवार को बैठक में अनुशासनहीनता के आरोप में सपा जिला कार्यकारिणी ने बिंद समेत तीन नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस घटनाक्रम से पार्टी की आंतरिक कलह सतह पर आ गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।