{"_id":"5b0f141a4f1c1b956e8b57f2","slug":"151527714842-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर व उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर व उसके मां-बाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 31 May 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू की शोध छात्रा ख्याति सिंह की आत्महत्या के मामले में उसके मंगेतर श्वेतांस और उसके पिता बनारसी प्रसाद व मां मालती देवी के खिलाफ बुधवार को लंका थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ख्याति के पिता कमल सिंह उइके की तहरीर पर की गई है।
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला निवासी कमल सिंह उइके की बेटी ख्याति सिंह ने बीते 20 अप्रैल को बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में शोध छात्रा के तौर पर दाखिला लिया था। इसके दस दिन बाद रामनगर के ग्वाल घाट निवासी नेवी में इंजीनियर श्वेतांस से उसकी सगाई हुई। मंगलवार को ख्याति ने नगवां स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की सूचना पर बुधवार को बनारस पहुंचे कमल सिंह उइके और उनकी पत्नी दुर्गेश ने आरोप लगाया कि सगाई के बाद से ही ख्याति का मंगेतर और उसके मां-बाप शादी में हीरे की अंगूठी देने का दबाव बना रहे थे। अंगूठी न देने पर शादी नहीं करने की बात कह रहे थे। इससे ख्याति और पूरा परिवार अवसाद में था और इसी वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।