{"_id":"5aa5995b4f1c1bbd758b5067","slug":"151520802139-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव में धान से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया जिसके नीचे दबकर 22वर्षीय पवन कुमार सिंह की मौत हो गई। गांव निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र पवन कुमार सिंह गोलू गांव के एक ट्रैक्टर से खेत से धान लादकर घर ला रहे थे। करौंदी मोड़ पर नहर की पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली का गुल्ला टूट गया। ट्राली गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमे पवन कुमार सिंह की दब कर मौत हो गयी।
मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार बिरधौलपुर निवासी अर्जुन प्रजापति (22) पुत्र शेषमणि प्रजापति साइकिल से सतहरिया जा रहे थे। रहिचंदा गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक चालक सतहरिया के पास गाड़ी खड़ी करके फरार हो गया ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक गाजीपुर मार्ग पर गाजीपुर कनेरी गांव निवासी 35 वर्षीय रामानंद मौर्य पुत्र ब्रह्मदेव बाइक से अपने घर जा रहे थे। चंदवक थाना क्षेत्र के वगेरवां गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहा ईट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।