{"_id":"5a8f2c274f1c1bf07b8b8bf6","slug":"151519332391-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति0
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
ट्रांसफार्मर जलने से आई समस्या, आधे क्षेत्र में शुक्रवार को हो पाएगी आपूर्ति
उत्पादन पर असर, करोड़ों का नुकसान, व्यवसायियों को बढ़ रही नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
रामनगर । रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने से गुरुवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह पांच बजे अचानक आग लगने से 200 फैक्ट्रियों का काम प्रभावित हो गया। दोपहर एक बजे तक आधे क्षेत्र में बिजली आूपर्ति शुरू हो पाई। जबकि पूरे क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर बिजली शुरू हो पाने की संभावना है। उत्पादन कार्य ठप होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में विभागीय लापरवाही के चलते उद्यमियों को परेशानी के साथ साथ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में दस एमवीए के चार ट्रांसफार्मर लगे हैं। दो माह पूर्व एक ट्रांसफार्मर जल गया था। आनन-फानन में बिजली विभाग के अधिकारी खराब ट्रांसफार्मर का लोड बचे हुए तीन ट्रांसफार्मरों पर डाल दिए। अधिक लोड पड़ने से गुरुवार को तीसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। सूचना दिए जाने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी काफी देर से पहुंची। इससे व्यापारियों में गुस्सा है।
एसोसिएशन के महामंत्री श्री डीएस मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में जिन उद्योगों की विद्युत आपूर्ति बाधित है वह शुक्रवार को दोपहर तक शुरू होने की संभावना है। एसडीओ श्याम लाल ने बताया कि शुक्रवार को बिजली चालू हो पाने की संभावना।