{"_id":"5a6644634f1c1ba1268b5e5e","slug":"151516651619-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाग्देवी का पूजन कर सुख, शांति और विद्या का वर मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाग्देवी का पूजन कर सुख, शांति और विद्या का वर मांगा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सरस्वती पूजन धूमधाम से मनाया गया। ज्यादातर विद्यालयों में मां सरस्वती का पूजन-अर्चन वैदिक विधि विधान से किया गया। ज्ञानपुर, गोपीगंज, चौरी, सीतामढ़ी, लालानगर, जंगीगंज समेत सभी नगरों और बाजारों के विद्यालयों में पूजा की धूम रही।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार नगर के महात्मा गांधी लिंक मार्ग पर स्थित एक्िसीलेंट एजुकेशन सेंटर वद्यिालय में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर वंदना की गई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संजय सिंह, सीमा सिंह, विनय जायसवाल, इम्तियाज अहमद, कृष्ण गोपाल जायसवाल, सुरेश सरोज सभासद, धर्मेंद्र कुमार मौर्य, प्रबंधक और प्रधानाचार्य विनोद कुमार मौर्य उपस्थित थे। इसी तरह नगर के मिर्जापुर रोड पर स्थित पं. मदन मोहन मालवीय विद्याश्रम, संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड, एससीडी पब्लिक स्कूल फूलबाग, डोनिव पब्लिक स्कूल फूलबाग, भारत भारतीय शिक्षा निकेतन ज्ञानपुर रोड, जेनिथ पब्लिक स्कूल रैपुरी गोपीगंज समेत आसपास के विद्यालयों में सरस्वती पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। लालानगर संवाददाता के अनुसार वसंत पंचमी पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की गई। इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी परिषदीय स्कूलों के साथ निजी शिक्षण संस्थानों में समारोह का आयोजन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया ग़या। पूजन-अर्चन के साथ विद्यालयों में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। एससीडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों और बच्चों के साथ विधि-विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरित किया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सरस्वती पूजन के मौके पर विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों इस मौके पर वार्डेन सुधारानी, शिप्रा, पूजा, जयश्री मालवी, आरती, रामदुलार, सतीश पाठक समेत आदि मौजूद थे। चौरी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में स्थित विभिन्न विद्यालयों में मां सरस्वती का पूजन किया गया। मानिकपुर में स्थित जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल्स में प्रधानाचार्य श्रीराम सिंह, परषोत्तमपुर में स्थोित आरएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नीरज सिंह ने वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर रामश्रय यादव, सतीश दुबे आदि मौजूद थे।