{"_id":"5a610c7c4f1c1b6c268b526c","slug":"151516309628-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का आगाज कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का आगाज कल से
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से मिशन 2019 का आगाज शनिवार से होगा। इसका गवाह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का खेल मैदान बनेगा। जहां से 20 जनवरी को युवा उद्घोष कार्यक्रम के जरिए नए युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से जोड़ा जाएगा। पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा इन कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में काम लिया जाएगा।
पार्टी नेताओं की मानें तो स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलब्ध में यहां युवा उद्घोष कार्यक्रम के बाद देश भर में इस प्रकार के आयोजन कराए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से युवाओं ने 20 रुपये जमा किए। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में 47 पैसे भरे। 17350 युवाओं ने 8154.50 रुपये केवल ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में भरे। तमाम दिक्कतों के बाद भी इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार होने जा रहा है। युवाओं को देश की दशा और दिशा के अलावा आगामी रणनीतियों के बारे में बताया जाएगा। आने वाले दिनों में इन्हें बूथ की भी जिम्मेदारी देगी। साथ ही पार्टी के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम में भी इन्हें लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित कई नेता, मंत्री और विधायक शामिल होंगे।