{"_id":"5a57d1f64f1c1bc7188b4724","slug":"151515704822-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन के लिए कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन के लिए कार्यशाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रॉबर्ट चैंबर की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को पहड़िया के सुरभि होटल में किया गया। डब्ल्यूएसएससीसी की ओर से आयोजित कार्यशाला में बिहैवियर चेंज कम्युनिकेशन शेयर लर्न प्लान के बारे में बताया गया। इसमें वाराणसी के अलावा विंध्याचल मंडल के अधिकारियों, जिला कंसल्टेंट, सचिव, स्वच्छग्रही आदि शामिल रहे। इसका उद्घाटन दीप जलाकर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने किया।
कमिश्नर ने कहा कि पिछले स्वच्छता अभियान से ये अभियान अलग है। हमारा उद्देश्य सिर्फ शौचालय का निर्माण करना नहीं है बल्कि समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन कर प्रयोग सुनिश्चित करना भी है। वर्कशॉप के आखिरी दिन दोनों मंडल के सात, जिले के डीएम की मौजूदगी में अपना प्लान शेयर करेगी। सभी जनपद का सत्यापन किया जा रहा है। सभी त्योहार के माध्यम से स्वच्छता कार्यक्रम को जोड़ रहे हैं। गांव में ओडीएफ के बारे में बताएं। अच्छी कहानी खुद गांव में जाकर बताएं। बाल स्वच्छता रथ स्वच्छ संक्रांति से लेकर कई कार्यक्रम चल रहे हैं।