{"_id":"5a55295e4f1c1b0a788b7ad1","slug":"151515530590-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त, 23 घंटे देरी से पहुंची कोटा-पटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त, 23 घंटे देरी से पहुंची कोटा-पटना
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। घने कोहरे के चलते जहां वाराणसी से चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें मंगलवार को निरस्त रही तो वहीं कोटा-पटना एक्सप्रेस 23 घंटा देरी से वाराणसी पहुंची। बड़ी संख्या में ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री प्लेटफार्मों पर ठंड की मार झेलने को मजबूर दिखे।
रैक की अनुपलब्धता के चलते वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, सिंगरौली-बनारस इंटरसिटी, मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं कोटा-पटना एक्सप्रेस 23 घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। वहीं अमृतसर-हावड़ा 11 घंटे, धनबाद-फिरोजपुर और दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ सात घंटे, श्रमजीवी छह घंटे, लखनऊ-छपरा नौ घंटे, गरीब रथ साढ़े पांच घंटे, विभूती एक्सप्रेस पांच घंटे, महामना एक्सप्रेस पांच घंटे, जम्मूतवी-कोलकाता 11 घंटे लेट रही। जहां यात्री ट्रेन की लोकेशन लेने में पूछताछ काउंटर के चक्कर लगाते रहे तो वहीं रेलवे स्टेशन परिसर में अलाव आदि की व्यवस्था कहीं नही नजर आई।