{"_id":"5a4950944f1c1b156b8bf65f","slug":"151514754196-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में वाहन चला रहे 87 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में वाहन चला रहे 87 का चालान
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार को शहर के 16 स्थान पर ब्रेथ एनालाइजर से ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थान पर पुलिसकर्मियों और नशे में धुत वाहन सवारों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके साथ ही रसूख के बूते पुलिसकर्मियों को देख लेने की बात भी कही गई। पुलिस ने शनिवार शाम से आधी रात तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 87 लोगों का चालान किया। इसके साथ ही कई लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग ट्रैफिक पुलिस ने पांडेयपुर, कचहरी, मैदागिन, रथयात्रा, चौकाघाट, कज्जाकपुरा, बीएचयू गेट, मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू गेट, सुंदरपुर, महमूरगंज, कैंट, धर्मशाला, सिगरा, मलदहिया और लहुराबीर क्षेत्र में की। पुलिस के निरंतर चक्रमण करने के कारण शराब ठेकों के आसपास मद्यपान करने वालों के बीच अफरातफरी की स्थिति रही। उधर, सोमवार को गंगा घाटों, सारनाथ और बीएचयू सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाम साढ़े चार बाद गंगा घाटों से नाव से किसी को गंगा पार इलाके में नहीं जाने दिया जाएगा। थानेदार और हल्का प्रभारी निरंतर चक्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे।