{"_id":"5a2ed3c04f1c1b9e678c100f","slug":"151513018304-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी व मारपीट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी व मारपीट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के लखनिया दरी में फ्रांसीसी सैलानियों के दल में आई लड़कियों के साथ छेड़खानी एवं मारपीट करने वाले आठों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अहरौरा क्षेत्र से गिरफ़्तार कर लिया। पूछताछ में पाया गया कि आरोपियों ने फ्रांसीसी सैलानियों के साथ मारपीट नहीं किया था बल्कि उनके साथ मौजूद बनारस की लड़कियों एवं उनके चाचा से विवाद हुआ था। सभी के विरुद्घ छेड़छाड़ व मारपीट बलवा, का मुकदमा दर्ज कर इनको जेल भेज दिया गया है। यह बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सोमवार को बताईं।
उन्होंने बताया कि रविवार को वाराणसी से कुछ फ्रांसीसी सैलानियों के साथ बनारस की एक युवती अपने तीन बहनों एवं चाचा के साथ अहरौरा के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आई थीं। यहीं पर बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र के तुलसीनगर पंचकोशी निवासी विवेक केशरी पुत्र विजय केशरी अपने सात साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया था। जहां पर विवेक समेत उसके अन्य साथी लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध जताने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर कुछ देर बाद विवेक अपने कुछ और साथियों के साथ आया लड़कियों को लाठी डंडे से पीटने लगा। बीच बचाव में आए लडकियों के चाचा नितिन डे को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के दौरान पीड़ितों ने सौ नंबर पर फोन किया लेकिन नेटवर्क नहीं होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया। कुछ देर बाद सौ नंबर से संपर्क हुआ तो गाड़ी पहुंची और पीड़ितों को थाने लाकर आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया। अहरौरा थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह व उपनिरीक्षक विमलेश सिंह आदि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर विवेक कुमार, इमरान पुत्र सोहेल निवासी फेस दो अशोक बिहार कालोनी वाराणसी, दीपक कुमार पुत्र विजय गणपत नगर पहड़िया थाना सारनाथ वाराणसी, प्रभात पुत्र राममूरत गुप्ता निवासी बुद्घबिहार कालोनी नक्खीघाट वाराणसी, अभिषेक यादव पुत्र रमेश निवासी अनुपम नगर कालोनी पहड़िया वाराणसी, कृष्णा पुत्र सुरेंद्र नाथ यादव निवासी गणपत नगर कालोनी सारनाथ वाराणसी, रवि कुमार भारद्घाज पुत्र सत्य प्रकाश राजभर निवासी टड़िया सारनाथ वाराणसी, जयकिशन पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी सोना ताला सारनाथ वाराणसी आदि को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।
लखनिया दरी पर तैनात डेढ़ सेक्सन पीएसी व पुलिस पर होगी कार्रवाई
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष यादव ने सुरक्षा में चूक होने पर लखिनया दरी पर तैनात डेढ़ सेक्शन पीएसी एवं पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच एएसपी आपरेशन एके सिंह को जांच सौंपते हुए दोषी मिलने पर कार्रवाई करने को कहा है।