{"_id":"59fb7ff34f1c1b70548ba957","slug":"151509654515-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस पर आज सर्व शाखा वेद पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस पर आज सर्व शाखा वेद पाठ
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिष्ठा दिवस वैकुंठ चतुर्दशी पर शुक्रवार को वेद की ऋचाओं का सस्वर गान होगा। सर्व शाखा वेद पाठ काशी के 51 प्रकांड वैदिक विद्वान करेंगे। वैकुंठ चतुर्दशी महोत्सव की रूपरेखा को गुरुवार की शाम न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की मौजूदगी में मूर्त रूप दिया गया। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा।
काशी के 51 वैदिक विद्वान चारों वेद की सर्व शाखाओं का सस्वर पाठ कर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। वैकुंठ भगवान के अलावा बाबा विश्वनाथ का पंचोपचार पूजन होगा। इसके बाज महाआरती उतारी जाएगी। शिव सहस्त्रार्चन के बाद बाबा का तुलसी आर्चन किया जाएगा। वेदमंत्रों के द्वारा विश्व शांति और राष्ट्र की खुशहाली की कामना से रुद्र होम किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं को घी से तैयार पांच कुंतल लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा के 10 सेवकों को लगाया जाएगा। वेद विद्वानों को 21-21 सौ रुपये दक्षिणा देकर विदा किया जाएगा।