फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फिल्मी नगमों के राजकुमार ‘अंजान’ को जयंती पर भूली काशी

फिल्मी नगमों के राजकुमार ‘अंजान’ को जयंती पर भूली काशी

Sun, 29 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी नगमों के राजकुमार ‘अंजान’ को जयंती पर भूली काशी
पिंडरा। सत्तर के दशक में के बाद ‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना...’ ‘खइके पान बनारस वाला...’ और मुझे ‘नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने...’ जैसे अमर गीत रचकर हर किसी के दिलों पर राज करने वाले गीतकार लालजी पांडेय ‘अंजान’ के प्रति लोगों में दीवानगी अब भी उसी तरह है। गीतों में अंजान भले अमर हो गए लेकिन जयंती पर शनिवार को काशी उन्हें भूल गई। पैतृक गांव पिंडरा के ओदार गांव में भी लोगों को उनकी जयंती याद नहीं रही। मकान में ताला लटकता रहा।
विज्ञापन

जाने माने गीतकार अंजान पैतृक घऱ पर शनिवार को उनके चचेरे बड़े भाई देवमूरत पांडेय मिले। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में अंजान की संगीत यात्रा से जुड़े पहलुओं को साझा किया। अंजान का नाम आते ही वह भावुक हो उठे। पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि लालजी को बचपन से ही उनको गाने और लिखने का शौक था। सिनेमा भी खूब देखते थे। उन्होंने बताया कि तब गांव में स्कूल नहीं था। समीप के गांव कोरौत में उनका नाम लिखवाया गया था। वह कक्षा दो तक पढ़ाई करने के बाद उनके पिता उन्हें अपने साथ चौक ले गए। उनके पिता शिवनाथ पांडेय बनारस के चौक में सेंट्रल बैंक में कर्मचारी थे।
विज्ञापन

गीतों में रमे लालजी का मन बहुत दिनों तक बनारस में नहीं लगा। अंतत: वह मुंबई पहुंचे और फिल्मों के लिए गीत लिखने लगे। करिश्माई व्यक्तित्व के धनी अंजान ने अपने कॅरियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए अपने नगमों से की। 1976 में बनी फिल्म ‘दो अनजाने’ के लिए लिखे उनके गीत लुक छिप लुक छिप जाओ ना.. की कामयाबी के बाद उन्होंने अमिताभ के लिए कई सफल गीत लिखे। जिनमें वर्षों पुराना ये याराना... खून पसीने की जो मिलेगी तो खाएंगे... रोते हुए आते हैं सब... जैसे सहाबहार गीत शामिल हैं। अंजान के छोटे पुत्र गीतकार समीर फिल्म जगत में उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि छोटे पुत्र चंद्रशेखर बनारस में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed