फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में अब खुफिया कैमरों से निगरानी

बीएचयू में अब खुफिया कैमरों से निगरानी

Mon, 11 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में अब खुफिया कैमरों से निगरानी
वाराणसी। बीएचयू कैंपस में आए दिन मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी की है। सुरक्षा इंतजामों को चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही छात्रों की गतिविधियाें पर नजर रखने के लिए कई जगह खुफिया कैमरे भी लगाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों और छात्रावासों के प्रमुख द्वारों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी जबकि विश्वनाथ मंदिर, महिला महाविद्यालय, समाज विज्ञान, कला संकाय समेत चिह्नित कई अन्य स्थानों पर खुफिया कैमरों की नजर होगी। चीफ प्राक्टर का कहना है कि छात्र अधिष्ठाता और कुलपति से इस मामले में बातचीत कर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। खुफिया कैमरे शरारती तत्वों की पहचान के साथ ही सुरक्षा निगरानी के लिहाज से बेहद उपयोगी होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ ही करीब 500 से अधिक सुरक्षा कर्मी सर सुंदर लाल अस्पताल, महिला महाविद्यालय, विश्वनाथ मंदिर चौराहा, छात्रावासों सहित अन्य स्थानों पर तैनात रहते हैं। हर प्वाइंट पर दो सुरक्षा कर्मी रहते हैं और उनके पास वायरलेस सेट भी रहता है, बावजूद इसके शरारतीतत्वों पर नकेल नहीं कस पा रही है। 15 दिन के अंदर किसी छात्र को क्लास से हॉस्टल ले जाकर मारने-पीटने की दूसरी घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर है।
विज्ञापन

चीफ प्राक्टर प्रो. ओएन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का फैसला किया गया है। प्रमुख चौराहों, हॉस्टलों के साथ ही कई अन्य चिह्नित स्थानों पर खुफिया कैमरे लगाए जाएंगे। कुलपति की अंतिम मुहर के बाद जो भी औपचारिकताएं हैं जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएंगी। उधर पिछले शुक्रवार को हुए बवाल के मद्देनजर दोनों हॉस्टल के पास रविवार को भी पुलिस मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed