फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नकदी संकट दूर करने के लिए चाहिए 1000 करोड़

नकदी संकट दूर करने के लिए चाहिए 1000 करोड़

Tue, 13 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नकदी संकट दूर करने के लिए चाहिए 1000 करोड़
वाराणसी। जिले के अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत दूर नहीं हो रही है। एटीएम में नो कैश का बोर्ड लगा है, इससे लोग परेशान हो रहे हैं। आरबीआई की ओर से नई करेंसी न भेजा जाना, मुख्य वजह मानी जा रही है। बैंकों ने 1000 करोड़ रुपये मांगे हैं। इतना कैश मिल जाए तो कुछ हद तक समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कैश का संकट 15-20 दिनों से बना है। बैंकों में रुपये जमा करने वालों की संख्या घटी है। लगभग सभी बैंकों के एटीएम खाली हैं। एसबीआई, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, बैंक आफ बड़ौदा के दुर्गाकुंड, लंका, भिखारीपुर, सुंदरपुर, लहुराबीर, लहरतारा, चांदपुर रविंद्रपुरी आदि इलाकों में कई एटीएम के शटर आधा गिरे हैं। आरबीआई से 500 और 2000 की पर्याप्त नई करेंसी नहीं भेजी जा रही है। अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह के मुताबिक नकदी न मिलने से समस्या बनी हुई है। आरबीआई की ओर से 1000 करोड़ रुपये मिले तब जाकर कुछ हद तक समस्या दूर होगी। इसके लिए पत्र व्यवहार किया जा रहा है। बताया कि जिनके पास नई करेंसी है, वह जमा भी नहीं कर रहे हैं, जिससे कि संकट कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed