फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   150 entrepreneurs from 20 states set up stalls of handicraft products.

Varanasi News: 20 राज्यों के 150 उद्यमियों ने लगाए हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल

Sun, 02 Nov 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
150 entrepreneurs from 20 states set up stalls of handicraft products.
वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में गांधी शिल्प बाजार में देश के 20 राज्यों से आए 150 उद्यमियों ने हस्तशिल्प उत्पादाें के स्टाॅल लगाए। इसके माध्यम से उन्हें उद्यमियों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए नया मंच उपलब्ध कराया गया। इसमें मुख्य रूप से हथकरघा बुनकरों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

पूर्वांचल निर्यातक संघ एवं वस्त्र मंत्रालय के ओर से आयोजित 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का निरीक्षण शनिवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ सहायक निदेशक सरोज कुमार सिंह, सहायक निदेशक प्रद्युमन पांडेय, पूर्वांचल निर्यातक संघ के अध्यक्ष रघु मेहरा और भाजपा महामंत्री नवीन कपूर ने किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने हस्तशिल्पियों के स्टाॅलों पर जाकर उत्पादन की बारीकियां देखीं। रघु मेहरा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तशिल्पियों की ओर से बनाए गए उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना व उनका प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाने को प्रेरित करना है। भाजपा महामंत्री नवीन कपूर ने कहा कि मेला लगने से हस्तशिल्पियों की कला को विशिष्ट पहचान मिल सकेगी। मेले में कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, झारखंड, बिहार, राजस्थान, उड़ीसा, उत्तराखंड, बंगाल असम के कुल 20 राज्यों से हस्तशिल्पी वाराणसी आए हैं। स्वागत वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) सरोज कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद और आभार पूर्वांचल निर्यातक संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने किया। अनिल अग्रवाल, अमिताभ सिंह, रईस अहमद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed