फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 youth arrested from varanasi cantt station on information of prostitution women absconding

Varanasi: कैंट स्टेशन के सामने युवतियों की बोली लगाने वाले 15 युवक गिरफ्तार, महिलाएं फरार

Fri, 23 Dec 2022 06:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 06:18 PM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने दबिश देकर पुलिस ने शुक्रवार को 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी युवतियों और छात्राओं से अश्लील हरकत और फब्तियां कसने में आरोपी थे। 
 

विज्ञापन
15 youth arrested from varanasi cantt station on  information of prostitution women absconding
सिगरा थाने में पुलिस ने दी गिरफ्तारी की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवतियों और छात्राओं से अश्लील हरकत और फब्तियां कसने में 15 आरोपियों को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन के सामने जीटी रोड और विजयनगरम मार्केट से गिरफ्तार किया। सादे वेश में पुलिसकर्मियों ने छापा मारकर बाइक, कार सवार और ऑटो में सवार युवकों को दबोचा। उनके साथ मौजूद महिलाएं फरार हो गईं।  पुलिस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी चेतगंज शिवा सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कैंट स्टेशन के सामने, फ्लाईओवर के नीचे अनैतिक कृत्य करने वालों का जमावड़ा रहता है। युवतियों, महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। उनकी बोली लगाते हैं। इस पर सिगरा पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के संग छापा मारा गया।
विज्ञापन


सादे वेश में महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक, कार और ऑटो में सवार युवकों को दबोचा, जो फब्तियां कस रहे थे।  सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपियों में त्रिलोचन, गायघाट निवासी रोहित सिंह, हरहुआ के जितेंद्र जायसवाल, मिर्जापुर के लालगंज कोठी के रहने वाले जय गिरी, चंदौली के नई कोट निवासी अनूप सिंह, अलीनगर थाना के लौंदा निवासी दिनेश यादव, आलमपुर अलीनगर निवासी पप्पू सोनकर को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मिर्जापुर के कोठी लालगंज निवासी सत्यम गिरी, गाजीपुर सैदपुर के मुड़ियार श्याम सुंदर यादव, नंदगंज के अविनाश यादव, बस्ती के नथना निवासी कृष्ण कुमार शर्मा, आजमगढ़ के अतरौलिया के सौरभ निषाद, आगरा बाह थाना अंतर्गत विक्रमपुर निवासी रवि सिंह, बिहार के बक्सर निवासी तारकेश्वर पांड़ेय, वैशाली के हसनपुर निवासी किशन महतो, फाफामउ प्रयागराज निवासी गौतम तिवारी समेत 15 लोग गिरफ्तार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed