फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 theft in Shivpur police station area in June and Lalpur Pandeypur also theft area

Varanasi Crime: चोरों के निशाने पर शिवपुर थाना क्षेत्र, यहां जून में अब तक 15 चोरियां, पांडेयपुर भी पीछे नहीं

Tue, 25 Jun 2024 09:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Jun 2024 09:29 AM IST
सार

वाराणसी का शिवपुर थाना क्षेत्र चोरों के निशाने पर है। जून माह में यहां अब तक 15 चोरियां हो चुकी हैं। काशी, गोमती से ज्यादा वरुणा जोन में घटनाएं हो रही हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि यहां न सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही पुलिस की गश्त की जा रही। 

विज्ञापन
15 theft in Shivpur police station area in June and Lalpur Pandeypur also theft area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा जोन के शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक चोरियां हो रही हैं। लोहता, सारनाथ, बड़ागांव और चोलापुर थाना क्षेत्रों में जमीन संबंधी विवादों में मारपीट और धमकी, हत्या के प्रयास जैसी वारदात हो रही है। पुलिस जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण में ही लगी रहती है। ऐसे में वह आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जांच भी लंबित है। शिवपुर थाना क्षेत्र में सिर्फ जून में 15 चोरियां हुई हैं। एक ही रात तीन मकान और एक दुकान के ताले चटकाए गए। 15 दिन पूर्व भी एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी हुई।
विज्ञापन


कमिश्नरेट के वरुणा जोन के शिवपुर, लालपुर-पांडेयपुर, सारनाथ थाना क्षेत्र में नई कॉलोनियां बस रही हैं। इनमें सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। चुनिंदा मकानों में सीसी कैमरे हैं। पुलिस की गश्त भी प्रभावी नहीं है। कई मामलों में पुलिस चोरी के मुकदमे दर्ज भी नहीं करती है।
विज्ञापन


टप्पेबाजी में चौक, दशाश्वमेध और लक्सा थाने के इलाके आगे उचक्कागिरी और चेन स्नेचिंग, मोबाइल व पर्स चोरी की घटनाएं काशी जोन के चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर थाना क्षेत्रों में अधिक होती हैं। सबसे अधिक दक्षिण भारतीयों के साथ घटनाएं होती हैं। थाने में रोज तीन से चार मामले पहुंचते हैं। इन थाना क्षेत्रों में गंगा घाट किनारे नाविकों और गेस्ट हाउस संचालकों के दुर्व्यवहार भी शिकायतें पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थाना क्षेत्रों में हर दिन दुर्घटनाएं

रोहनिया, मिर्जामुराद, राजातालाब और लंका, रामनगर थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जिस दिन घटनाएं नहीं हुई हो। मौत और गंभीर रूप से घायल वालों की संख्या कम नहीं हो रही है।

 जून माह में चोरी
  • 1 जून को शिवपुर के परमानंदपुर में सीआरपीएफ जवान राजेश कुमार के घर चोरी।
  • 2 जून को शिवपुर के तरना भरलाई में जितेंद्र सिंह, दीपक सिंह के घर चोरी।
  • 3 जून को लंका थाना के बजरंग नगर कॉलोनी में शिक्षक दुर्गेश सिंह के मकान में चोरी।
  • 7 जून को शिवपुर में चार स्थानों पर चोरी। मीरापुर बसहीं में डिप्टी मैनेजर अजीत कृष्णन, किराएदार प्रो. मनोज कुमार, हरहुआ डीह में सुरेंद्र मिश्रा के घर चोरी।
  • 8 जून को लालपुर-पांडेयपुर के लमही में जितेंद्र सरोजा के घर चोरी।
  • 10 जून को चौक क्षेत्र में पियरी चौकी के पीछे रवि प्रकाश, पवन जायसवाल के घर चोरी।
  • 12 जून को शिवपुर के परमानंदपुर में शिक्षक प्रियव्रत सिंह के मकान में चोरी।
  • 14 जून को मंडुवाडीह के शिवदासपुर में चार मकानों में चोरी।
  • 15 जून को मंडुवाडीह, सारनाथ थाना क्षेत्र में चोरों ने छह जगह ताले चटकाए।
  • 18 जून को सारनाथ क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में चोरी।
  • 19 जून को चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में दुर्गा मंदिर से आभूषण चोरी।
  • 20 जून को शिवपुर थाना क्षेत्र के देवपुरम कॉलोनी में शिक्षक आलोक सिंह, सेना जवान रंजन सिंह, हटिया में चोरी।
क्या बोले अधिकारी
संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं। जेल से छूटकर आए चोरी के आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखें। राजपत्रित अधिकारियों को भी कहा गया है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही न हो। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed