फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   15 Boats Seized in Kashi Selfies and Birthday Parties Without Life Jackets ACP Steps Enforcement

काशी में 15 नावें सीज: बिना लाइफ जैकेट सेल्फी और बर्थडे पार्टी, एसीपी ने बढ़ाई सख्ती; दी चेतावनी

Sat, 02 May 2026 12:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 02 May 2026 12:11 PM IST
सार

Varanasi News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंगा में बढ़ती लापरवाही को देखते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
15 Boats Seized in Kashi Selfies and Birthday Parties Without Life Jackets ACP Steps Enforcement
वाराणसी में गंगा की सैर बिना लाइफ जैकेट के पड़ेगी भारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जबलपुर में हुए नाव हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर सतर्क हुई पुलिस ने वाराणसी के गंगा घाटों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम कमिश्नरेट पुलिस ने नमो घाट से रविदास घाट तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाली 15 नावों को सीज किया गया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। कुछ यात्री बिना लाइफ जैकेट के नाव पर सेल्फी लेते और रील बनाते दिखे, जबकि कई ने लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद उसका बकल नहीं बांधा था। इसके अलावा कुछ नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था, जो हादसे की आशंका को बढ़ाता है। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नाव चालकों और मालिकों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

कार्रवाई जारी रहेगी

जल पुलिस के नोडल प्रभारी एवं एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में लाउड हेलर के माध्यम से नाविकों को सख्त चेतावनी दी गई। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और बिना लाइफ जैकेट किसी भी हालत में नाव संचालन न करें।

वहीं एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने अस्सी घाट क्षेत्र में विशेष सतर्कता दिखाई। उन्होंने बिना लाइफ जैकेट पहने सेल्फी ले रहे यात्रियों की नाव का करीब 100 मीटर तक पीछा कर उसे रुकवाया। इसके अलावा एक अन्य नाव पर बर्थडे पार्टी मना रहे युवक-युवतियों को भी रोककर उनकी नाव सीज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed