{"_id":"593713904f1c1b9d6f8b4582","slug":"14967817272-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-कमिश्नर के सामने रो पड़ा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-कमिश्नर के सामने रो पड़ा किसान
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा/राजातालाब/वाराणसी। चार बार तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को पिंडरा में आयोजित तहसील दिवस में 5वीं बार पहुंचा राजपुर निवासी किसान ऊदल पटेल डीएम और कमिश्नर को अपनी समस्या बताते हुए रो पड़ा। पुलिस-प्रशासन की बेरुखी और दबंगों की धमकी से परेशान किसान के आंसू छलक पड़े। इस पर कमिश्नर ने तत्काल फूलपुर थानाध्यक्ष को बुलाकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, राजातालाब में एसडीएम अनीता यादव और सदर पर एसडीएम सुशील कुमार गौड़ ने शिकायतें सुनीं।
पिंडरा तहसील में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी दीपक रतन और एसएसपी नितिन तिवारी ने जनता की शिकायतें सुनीं। यहां अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। 5वीं बार शिकायत लेकर पहुंचा राजपुर निवासी ऊदल पटेल अधिकारियों के सामने रो पड़ा। उसने बताया कि तीन महीने से सरसों की कटी फसल खेत में पड़ी हुई है। कुद दबंग लोग उसके खेत को अपनी भूमिधरी बता कर फसल उठाने नहीं दे रहे और मारने की धमकी देते हैं। पैमाइश के बाद कानूनगो की रिपोर्ट पर एसडीएम ने पुलिस को मामला निस्तारित कराने का आदेश दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कमिश्नर ने फूलपुर एसओ को तलब किया और मौके पर जाकर तत्काल मामला सुलझाने का निर्देश दिया।
वहीं, अमौत निवासी शिवकुमार प्रजापति ने बेदखली के आदेश के बावजूद दबंग द्वारा तालाब के भीटे पर निर्माण कराने की शिकायत की। इस पर तहसीलदार को कार्रवाई करने के लिए कमिश्नर ने कहा। इसी तरह, सगुनहा की चमेला देवी ने दबंगो द्वारा रास्ता न बनने देने की शिकायत की। फूलपुर की आशिया बेगम ने लोहिया आवास में शौचालय और सोलर लाइट की व्यवस्था न होने की शिकायत की। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि मौके पर जाएं और शिकायतों का समय पर निस्तारण करें। इस दौरान एसडीएम डॉ. एनएन यादव, सीएमओ वीबी सिंह, बीएसए जयकरन यादव, एक्सईएन आरके लाल और तहसीलदार कौशलेश मिश्र आदि मौजूद थे। वहीं, राजातालाब में भी जमीन और चक रोड पर कब्जे की शिकायतें ज्यादा आईं।
विज्ञापन
तहसील पिंडरा पर 179, सदर पर 124 एवं राजातालाब पर 119 सहित कुल 422 शिकायतें आईं। इनमें पिंडरा पर 07, सदर पर 37 और राजातालाब पर 12 समेत कुल 46 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थनापत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौंप कर एक हफ्ते के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।