{"_id":"5936d7904f1c1ba7158b4581","slug":"14967663677-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के विरोध में दिया धरना
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को डॉ. जनक कुशवाहा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सरोज को सौंपा। इस मौके पर शहीद पार्क में आयोजित सभा में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भाजपा एवं उसके सहयोगी दल के नेता भी जनता की समस्याओं से पूरी तरह उदासीन हैं। इससे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि तहसील क्षेत्र का एकमात्र राजकीय महिला चिकित्सालय डॉक्टर विहीन है। अगर पंद्रह दिन के अंदर चिकित्सालय में महिला डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चिकित्सालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। राज्यपाल को संबोधित पत्रक में नगर में अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किए जाने, राजकीय चिकित्सालय मुहम्मदाबाद में महिला डॉक्टर की नियुक्ति करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद एवं पशु चिकित्सालय में बेहतर इलाज की व्यवस्था करने आदि की मांग की गई। उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सरोज ने पत्रक प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरना से पहले कार्यकर्ताओं ने शाहनिंदा बस स्टैंड के पास से जुलुस निकाला। जुलूस कोट, चौक, सदर रोड होते हुए तहसील तिराहा होते हुए शहीद पार्क में पहुंचा। इस अवसर पर चंद्रशेखर शुक्ला, जयप्रकाश यादव, रामप्रसाद राय, सुनील कुमार साहू, इरफान खां, प्रमोद कुशवाहा, अमित शाह, जफरूल्लाह, झुन्ना शर्मा, ग्यासुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद गाजी, बब्लू कुमार, लाडली, सावित्री, शहनाज आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन जैनेश पंकज ने किया।