फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पुजारी को लक्ष्य कर किया फायर, गिरफ्तार

पुजारी को लक्ष्य कर किया फायर, गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 10:08 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुजारी को लक्ष्य कर किया फायर, गिरफ्तार
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मंगलवार को एक मनबढ़ युवक ने मंदिर का कपाट जबरदस्ती खुलवाने के लिए पुजारी को लक्ष्य कर तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग ही रहा कि इस घटना में वह बच गए। इसके बाद युवक ने पुजारी के सहयोगी और मठ के सेवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ में प्राय: श्रद्धालुओं द्वारा शादी-विवाह का कार्यक्रम किया जाता है। मंगलवार को सिद्ध पीठ परिसर में कई वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। वैवाहिक कार्यक्रम के तहत हथियाराम गांव निवासी रामकुंवर राजभर के पुत्र दीपक की शादी बहरियाबाद थाना क्षेत्र के पलिवार गांव निवासी हरिलाल की पुत्री के साथ हो रही थी। शादी में शामिल होने आए युवकों द्वारा मठ परिसर में डीजे बजाए जाने के साथ ही शराब का भी सेवन किया जा रहा था। इसको लेकर पुजारी के सहयोगी राजेश ने कई बार मना किया। उसके बाद उक्त युवकों ने सिद्धपीठ मठ स्थित बुढ़िया माई मंदिर के कपाट खुलवाने का प्रयास किया। जबकि परंपरा के अनुसार दोपहर के 12 बजे से दो बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। ऐसी स्थिति में मंदिर का कपाट खुलता नहीं देख शराब के नशे में धुत युवक बहरियाबाद निवासी अनिल यादव ने पुजारी सर्वेश्वर त्रिपाठी को लक्ष्य कर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस घटना में सर्वेश्वर त्रिपाठी बाल-बाल बच गए, जबकि मनबढ़ युवकों ने उनके सहयोगी राजेश को लात घूसों से मारकर घायल कर दिया। मठ के पुजारी द्वारा तत्काल इसकी सूचना थानाध्यक्ष को देने पर पास में ही गश्त कर रहे कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मठ पर पहुंच गए। पुलिस ने मनबढ़ युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिए। इस संबंध में सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। भुड़कुड़ा कोतवाल किशोरीलाल ने बताया कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल आरोपी युवक को तमंचा और कारतूस के साथ धर दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed