{"_id":"5935c0334f1c1b19098b45d4","slug":"149669484914-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत सींचेवाल के फार्मूले से असि होगी निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत सींचेवाल के फार्मूले से असि होगी निर्मल
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नदियों को पाटने, प्रवाह बाधित करने से काशी का पर्यावरण बिगड़ा है। संत सींचेवाल फार्मूले पर काशी की पौराणिक नदियों की मुक्ति का अभियान परवान चढ़ेगा। इसके लिए जन बल के सहयोग से वाराणसी की पहचान से जुड़ी असि नदी को उद्गम से संगम स्थल तक मूल स्वरूप में बहाने की कोशिश की जा रही है। नदी की तलहटी में अतिक्त्रस्मण कर भवन और दुकान खोलने वालों से बातचीत कर उन्हें हटने को राजी किया जाएगा। असि नदी के पुनर्जीवन के अभियान में बाधा डालने वालों से निबटने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को यह बातें नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) के राष्ट्रीय सलाहकार और पूर्व डीजी (सिविल डिफेंस) आरएन सिंह ने कहीं। अमर उजाला कार्यालय में बातचीत के दौरान सिंह ने काशी में नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के जन अभियान को पद्मश्री संत सींचेवाल की प्रेरणा से कामयाब बनाने की अपनी योजना पर विस्तार से चर्चा की।
बताया, कुछ महीने पहले काशी की नदियों, कुंडों के पर्यावरणीय संदंर्भों को समझने के लिए संत सींचेवाल को लेकर वह काशी आए थे। 165 किमी लंबी पंजाबी की काली बेन नदी को संत सींचेवाल ने जन सहयोग की बदौलत निर्मल बना दिया। असि नदी सिर्फ 10 किमी ही है। अभियान में मथुरा के यमुना मिशन के अलावा अन्य संस्थाओं के जुड़ने को उन्होंने सुखद बताया। सिंह कहते हैं कि कारोबारियों, उद्यमियों और पर्यावरण प्रेमियों को अभियान से जोड़ने की कोशिश की जा रही हैं।