{"_id":"59346ccd4f1c1bd0168b45ef","slug":"149660796111-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय गुरुदेव के उतराधिकारी पंकज महाराज का काफिला रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय गुरुदेव के उतराधिकारी पंकज महाराज का काफिला रोका
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत मोहांव चौराहे पर रविवार को पुलिस ने जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। दरअसल, पंकज महाराज ने दो गाड़ियों की अनुमति ली थी मगर उनके काफिले में डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियां मौजूद थी। पुलिस की रोकाटोकी पर पंकज महाराज के समर्थक कहासुनी पर उतारू हो गए। मगर, पुलिस का सख्त रुख देखकर सभी को पीछे हटना पड़ा और पंकज महाराज मात्र दो गाड़ियोें के साथ चंदवक होते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हुए।
बता दें कि बीते साल 15 अक्तूबर को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की ओर से निकाली गई जनजागरण शोभा यात्रा के दौरान भीड़ का सही आंकलन न हो पाने के कारण राजघाट पुल पर भगदड़ मची और 25 लोगोें की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार पंकज महाराज समर्थकों ने कुछ हजार अनुयायियों के शोभायात्रा में शामिल होने की जानकारी प्रशासन को दी थी और इसके उलट लाखों की भीड़ उमड़ी। नतीजतन बदइंतजामी और अफवाहों के चलते 25 लोगों की मौत हो गई थी।
जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से गाड़ियोें के काफिले के साथ मोहांव चौराहा होते हुए गाजीपुर के लिए जा रहे थे। मोहांव चौराहे पर मौजूद सीओ पिंडरा अभिनव यादव और चोलापुर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने काफिले को रुकवाया। काफिले में शामिल गाड़ियों की अनुमति संबंधी कागज देखा गया तो मात्र दो गाड़ी की अनुमति प्रशासन ने दी थी। इस पर सीओ पिंडरा ने नाराजगी जताई और कहा कि बीते साल गलत जानकारी देने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ और दो दर्जन से अधिक लोगों की जान गई। इसके बावजूद आप लोगोें ने कोई सीख नहीं ली। वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट से काफिले के साथ चल रहे फूलपुर एसओ अनिल सिंह को सीओ पिंडरा ने फटकार लगाई। पूछा कि रवाना होने से पहले गाड़ियों की अनुमति संबंधी कागजात क्यों नहीं चेक किया। इस पर फूलपुर थानाध्यक्ष ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया। सीओ पिंडरा ने मात्र दो गाड़ियों के साथ पंकज महाराज को रवाना कराया और बाकी वाहन लौटा दिए गए।