फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीआईएसएफ के 22 जवानों ने किया रक्तदान

सीआईएसएफ के 22 जवानों ने किया रक्तदान

Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ के 22 जवानों ने किया रक्तदान
गाजीपुर। सीआईएसएफ यूनिट की ओर से शनिवार को जिला अस्पताल स्थित रक्त कोष परिसर में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्तदान के लिए सीआईएसएफ के 40 जवानों ने अपना पंजीकरण कराया। इसमें 22 जवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान से वंचित पंजीकरण करा चुके जवानों को रिजर्व में रखा गया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सहायक कमांडेंट पीके मित्रा और डॉ. एसएन प्रसाद ने फीता काटकर किया। साथ ही सहायक कमांडेंट ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर को शुभारंभ किया। महादान में भाग लेने के लिए सीआईएसएफ के जवानों में काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर रक्तकोष सहायक साकेत सिंह ने लोगों को रक्तदान जैसे महादान के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही रक्तदाताओं की काउंसलिंग भी कराई गई। साथ रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया गया। बृजेश शर्मा ने रक्तदान महादान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जरुरत मंदों को इस महादान से नया जीवन मिलता है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्य में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। सीआईएसएफ के सहायक कमांटेड ने कहा कि इस कार्य में समाज के सभी लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. एसएन प्रसाद, मुकेश चौधरी, पंकज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed