फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   छात्रा की सहेली सहित तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

छात्रा की सहेली सहित तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

Tue, 23 Apr 2019 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रा की सहेली सहित तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गेस्ट हाउस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में उसकी सहेली, अभिषेक उर्फ रईस और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। तफ्तीश कर रही पुलिस ने गेस्ट हाउस और उसके आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सिगरा थाने में गुरुवार की रात एक छात्रा अपनी मां के साथ पहुंची थी। छात्रा के अनुसार उसकी सहेली उसके घर आई थी। इसके बाद दोनों पांडेयपुर क्षेत्र स्थित वाटर पार्क गए। वहां से लौट कर दोर्नों आइं तो उसकी सहेली के दो दोस्त मिले। छात्रा ने बताया कि इसके बाद चारों होटल गए, जहां खाना खाने के दौरान उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद एक गेस्ट हाउस में उसे ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि छात्रा को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया गया है। छात्रा की सहेली की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की शह पर कुख्यात हुए परेड कोठी क्षेत्र के गेस्ट हाउस
परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में दुष्कर्म की यह पहली वारदात नहीं है। सिगरा पुलिस की शह पर क्षेत्र के गेस्ट हाउस संचालक युवक और युवतियों को प्रति घंटे की दर से बगैर परिचय पत्र के कमरे उपलब्ध कराते हैं। गेस्ट हाउस संचालक अपनी मोटी कमाई का एक हिस्सा प्रतिमाह सिगरा पुलिस को देते हैं। इसी वजह से लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन क्षेत्र के गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed