फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जांच रिपोर्ट पूरी, अब कार्रवाई का इंतजार

जांच रिपोर्ट पूरी, अब कार्रवाई का इंतजार

Tue, 05 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट पूरी, अब कार्रवाई का इंतजार
वाराणसी। बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में निलंबित चल रहे प्रो. एसके चौबे मामले की जांच तो पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक कार्रवाई पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 अक्तूबर को निलंबित करने के बाद पहले विमेंस ग्रीवांस सेल में जांच कराई इसके बाद मामले को (इंटरनल करप्शन कमेटी) आईसीसी में भेजा था, अब जांच के बाद कमेटी की रिपोर्ट भी कुलपति के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रो. चौबे पर बीएससी की छात्राओं ने भुवनेश्वर में गए शैक्षणिक टूर के दौरान अश्लील हरकत करने के साथ ही विभाग में भी भद्दे कमेंट करने सहित कई और गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता देखते हुए कुलपति ने विमेंस ग्रीवांस सेल से जांच कराई, जिसमें छात्राओं के बयान दर्ज करने के साथ ही संबंधित शिक्षक का भी पक्ष लिया गया। इसके बाद 23 अक्तूबर को प्रो. चौबे को निलंबित करते हुए जांच को आईसीसी में रेफर कर दिया गया। सूत्रों की माने तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही जांच पूरी हो गई है और कमेटी की रिपोर्ट कुलपति तक पहुंच भी गई है। पिछले दिनों एक मार्च को कार्यपरिषद की बैठक में भी रिपोर्ट को रखे जाने की चर्चा रही लेकिन बैठक में भी रिपोर्ट नहीं रखी गई। अब रिपोर्ट के बाद कार्रवाई में देरी को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed