फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आतंकी हमले के बाद बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था

आतंकी हमले के बाद बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 18 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले के बाद बढ़ाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद 19 फरवरी को शहर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इस बारे में हिदायतें दी हैं। वहीं, एसपीजी ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाए। सभी कार्यक्रम स्थलों की वीडियो कैमरों की जद में लाया गया है।
विज्ञापन

इस बीच बीएचयू कैंसर संस्थान, रविदास मंदिर के मुख्य पंडाल और लंगर भवन के अलावा डीरेका हेलीपैड व गेस्ट हाउस और औढ़े गांव स्थित सभास्थल को रविवार को एसपीजी ने निगरानी में ले लिया। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सोमवार दोपहर बाद से इन स्थानों पर फोर्स तैनात हो जाएगी। रविदास मंदिर से पास लंगर भवन खाली कराने के साथ ही आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि मंदिर ट्रस्ट के चुनिंदा लोगों और पंडाल बनाने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। पंडाल बनाने वालों की पूरी जानकारी एसपीजी ने सुरक्षित कर ली है। लोकवाणी में रची-बसी अपनी ज्ञानाश्रयी व प्रेमाश्रयी रचनाओं से पाखंड को खंड-खंड करने वाले संत शिरोमणि संत रविदास का 642वां जन्मोत्सव मनाने एक बार फिर प्रधानमंत्री सीरगोवर्धनपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसपीजी के अभेद्य सुरक्षा के घेरे के अलावा प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान 25 आईपीएस संभालेंगे। एनएसजी और एटीएस कमांडो के साथ ही 22 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, 10 कंपनी पीएसी, 37 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 1000 इंस्पेक्टर व दरोगा, पांच हजार हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल के अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट तैनात रहेगी। कार्यक्रम स्थलों के आसपास की ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर व मेला क्षेत्र और औढ़े गांव के अलावा भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर रविवार से सादे कपड़ों में साढ़े सात सौ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा नई दिल्ली से आए 150 से ज्यादा खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल रखा है। विदेश की जा रही कॉल भी खुफिया इकाइयों के रडार पर हैं। इससे पहले रविवार को दूसरे दिन भी एसपीजी के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थलों और औढ़े स्थित सभास्थल का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों के साथ एएसएल बैठक की।
डमी फ्लीट का रिहर्सल आज
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को उनकी ड्यूटी के बारे में सोमवार को पुलिस लाइन में बताया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी की डमी फ्लीट के ग्रैंड रिहर्सल के साथ ही सेना के हेलीकाप्टरों के टच एंड गो का रिहर्सल किया जाएगा।
मेला क्षेत्र में पुलिस चौकी खुली
रविवार को मेला क्षेत्र में पुलिस चौकी खोली गई। यहां दो शिफ्ट में साढ़े सात सौ से ज्यादा पुलिस-पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीरगोवर्धनपुर में चार डिप्टी एसपी, छह थानेदार, 60 दरोगा, 350 सिपाही और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

खुफिया तंत्र ने सक्रियता बढ़ाई
मेला क्षेत्र में सक्रिय खुफिया तंत्र हर प्वाइंट को अच्छे से देख रहा है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हाईवे से लेकर मुख्य पंडाल तक वैकल्पिक मार्ग भी बनाया गया है। रमना पुलिस चौकी के सामने सर्विस लेन पर खड़ी गाड़ियों को हटवा कर इसे साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed