फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री से मिलने लगीं ट्रेनें

मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री से मिलने लगीं ट्रेनें

Sun, 06 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री से मिलने लगीं ट्रेनें
वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री और इसके साथ बने प्लेटफार्म से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर चल रहे विकास कार्य के कारण प्लेटफार्म नंबर सात व आठ से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। ऐसे में लोकार्पण से पहले ही सेकेंड एंट्री भवन से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सेकेंड एंट्री का भवन बनकर तैयार है। सर्कुलेटिंग एरिया में सड़क व भवन के अंदर शेड आदि के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली सुपरफास्ट सभी सेकेंड एंट्री के करीब बने प्लेटफार्म नंबर 8 और 7 चलाई जा रही हैं। ऐसे में सेकेंड एंट्री के प्लेटफार्म पर सुबह से ही यात्रियों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन को विकास कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। हालांकि सेकेंड एंट्री के नजदीक के इन प्लेटफार्मों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में गंदगी है और बैठने की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन के आने व रवाना होने तक यात्री खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को लेने, छोड़ने आने वाले वाहनों की भी लंबी कतार लगी हुई है।
विज्ञापन

वाशिंग लाइन तैयार, हुआ ट्रायल
प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर आने वाली ट्रेनों को सीधे वाशिंग पिट पर ले जाया जाएगा। वाशिंग लाइन बनकर तैयार हो गई है। शनिवार को इसका ट्रायल किया गया। सब कुछ ठीक रहा तो शिवगंगा एक्सप्रेस का एक-दो दिन में यहां से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोवर में भरा जाने लगा पानी
मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री पर बने कृत्रिम सरोवर में पानी भरे जाने का काम शुरू हो गया है। एक-दो दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed