फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोजा रख इबादत कर रहे बच्चे

रोजा रख इबादत कर रहे बच्चे

Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोजा रख इबादत कर रहे बच्चे
भदोही। रमजान को लेकर नन्हें-मुन्नों में भी बेहद उत्साह है। भीषण गर्मी के बावजूद बच्चे भी रोजा रखने में बड़े-बुजुर्गों से पीछे नहीं हैं। बहुत से बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने पहली बार रोजा शुरू किया है। अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ ये बच्चे नमाज कर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। कुरआन पाक की तिलावत के साथ पांचों की वक्त की नमाज भी करते हैं।
विज्ञापन

जमुनीपुर कालोनी के मो. फसीह की आठ वर्ष की बेटी फजीला अंसारी, बाजार सलाबत खां के आफताब आलम की बेटी आठ वर्ष की माशूदा, पीरखांपुर के जावेद अंसारी की 10 वर्षीय बेटी नवेरा जावेद, नैरंग आलम खां के बेटे 10 वर्षीय मो.अनस खान, सभासद दानिश सिद्दीकी की नौ वर्षीय बेटी तायबा, काजीपुर के अरशद के बेटे 10 वर्षीय मो. इजान, जावेद अहमद के नौ वर्षीय बेटे जुनैद अहमद, फारूख अंसारी के नौ वर्षीय बेटे शाहिद अंसारी लगातार रोजे रखकर बड़ों को मात दे रहे हैं। जावेद अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी रमजान के पहले से रोजा रखने की जिद कर रही थी। मो. फसीह का कहना था कि बच्चे अगर रोजा रखना चाहें तो उनकी बात पूरी करनी चाहिए। उधर, रोजा रखने के साथ ही बच्चे इबादत कर रहे हैं। कुरआन पाक की तिलावत के साथ पांचों की वक्त की नमाज उनकी दिनचर्या में शामिल है। इस बावत मौलाना अब्दुस्समद जेयाई कहते हैं कि हर बालिग मुसलमान पर रोजा फर्ज है। बच्चे चाहें तो रोजा रख सकते हैं। मां-बाप को लगे कि बच्चे रोजा पूरा कर लेंगे तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed