{"_id":"5aca6f994f1c1be76b8b473a","slug":"141523216281-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र में जोरदार धमाका, एसएसओ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र में जोरदार धमाका, एसएसओ झुलसा
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र में रविवार की शाम फीडर में विस्फोट हो जाने से मौके पर मौजूद एसएसओ सत्य नारायण यादव उर्फ कोटे बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से केंद्र पर तैनात कर्मचारियों दहशत और गुस्से का माहौल है।
शनिवार की रात तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। दिन में मरम्मत के बाद रविवार को शाम 4.30 बजे संविदा पर तैनात एसएसओ सत्य नारायण बारीपुर फीडर से जैसे आपूर्ति चालू की, वैसे ही जोरदार विस्फोट हो गया। लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना तेज था कि उपकेंद्र के आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। आसपास के लोग उपकेंद्र पहुंचे तो तो एसएसओ तड़प रहा था। गंभीर रूप से झुलसे एसएसओ को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद से उपकेंद्र के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जवाहर लाल यादव, पप्पू सिंह, हरिलाल आदि कर्मचारियों का कहना था कि उपकेंद्र पर दशकों पुराने उपकरण लगे हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। इसके चलते आए दिन फाल्ट होने के साथ जान का खतरा बना रहता है। उच्चाधिकारियों को कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने बताया कि सात महीने पहले सत्य नारायण के बेटे कलंदर यादव की
विज्ञापन
विद्युत लाइन पर काम के दौरान मौत हो गई थी। जवान बेटे की मौत के बाद भी उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिली। अब वह खुद गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, इस मामले में पक्ष जानने के लिए एक्सईएन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद था जबकि एसडीओ ने फोन रिसीव नहीं किया।